उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पूरे नवंबर भर परिषदीय स्कूलों में जारी रहेगा निरीक्षण

परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण का अभियान एक से 30 नवम्बर 2022 तक फिर चलाया जाएगा। अब भी लगभग 3805 विद्यालयों में निरीक्षण नहीं किया जा सका है। अभियान में इन छूटे स्कूलों का निरीक्षण विशेष तौर पर किया जाएगा।

कानपुर देहात, अमन यात्रा । परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण का अभियान एक से 30 नवम्बर 2022 तक फिर चलाया जाएगा। अब भी लगभग 3805 विद्यालयों में निरीक्षण नहीं किया जा सका है। अभियान में इन छूटे स्कूलों का निरीक्षण विशेष तौर पर किया जाएगा। इससे पहले जुलाई से 20 अक्तूबर के बीच कई बार विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया और इसमें 20696 शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की गई। महानिदेशक विजय किरन आनंद ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि निरीक्षण का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाना है। निरीक्षण के दौरान जिन अध्यापकों / कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है उनका अन्तिम निस्तारण भी 30 नवम्बर 2022 तक कर दिया जाए।

 

इस संबंध में यह सुनिश्चित किया जाए कि यह कार्यवाही उनके शोषण का आधार न बने। साथ ही निस्तारण रिपोर्ट राज्य परियोजना कार्यालय व मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण को भेजने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष निरीक्षण अभियान के संबंध में प्रतिदिन की सूचना बेसिक शिक्षा अधिकारी गूगल सीट पर प्रतिदिन भरकर मंडली सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) को उपलब्ध कराएंगे और मंडली सहायक शिक्षा निदेशक को अपने पूरे मंडल की संकलित सूचनाएं परियोजना निदेशालय की मेल आईडी पर 15-15 दिन के अंतराल पर भेजनी होंगी।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि विशेष निरीक्षण अभियान अभी पूरे नवंबर तक चलेगा इसके लिए आदेश जारी किया गया है, जिन स्कूलों में अभी तक एक भी बार निरीक्षण नहीं हुआ है उन स्कूलों का प्रमुखता के आधार पर निरीक्षण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button