कानपुर देहातउत्तरप्रदेशप्रयागराजफ्रेश न्यूज

शिक्षकों के फीडबैक से होगी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की जॉच 

जिले के परिषदीय स्कूलों में संचालित गतिविधियों की ब्लॉक स्तर  पर निगरानी के लिए शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की 50 फीसदी जांच शिक्षकों के जरिए फोन के माध्यम से की जाएगी।

अमन यात्रा ,कानपुर देहात। जिले के परिषदीय स्कूलों में संचालित गतिविधियों की ब्लॉक स्तर  पर निगरानी के लिए शिक्षक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। जिले में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यों की 50 फीसदी जांच शिक्षकों के जरिए फोन के माध्यम से की जाएगी। ब्लॉक स्तर पर किए गए कार्यों के आधार पर शिक्षकों से फीडबैक लिया जाएगा जिसके बाद रिपोर्ट तैयार होगी। फीडबैक ठीक न होने पर जांच के बाद बीईओ पर कार्यवाही भी होगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने खंड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा ब्लॉक स्तर पर किए गए कार्यों को लेकर फीडबैक लेने के दिशा निर्देश जारी किए हैं।

ये भी पढ़े-  डाक विभाग अब बीआरसी में शिविर लगाकर बनाएगा बच्चों के आधार कार्ड

बीईओ की मुख्य जिम्मेदारी शिक्षकों की समस्याओं का निदान करना, आपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत अभियान व अवकाश के स्वीकृति से जुड़े कई कार्य होते हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों से इससे जुड़ी सारी जानकारी को लेकर फीडबैक लिया जाएगा। 50 फीसदी शिक्षकों से रेंडम फोन के माध्यम से चारों ब्लॉक की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर जिम्मेदारों को जांच सौंपी जाएगी वहीं दोषी पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button