उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 13 नवंबर को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 13 नवंबर 2022 को जिले के 4 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कराने के निर्देश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा दिए गए हैं।

कानपुर देहात- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा 13 नवंबर 2022 को जिले के 4 परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियों को पूरा कराने के निर्देश परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा दिए गए हैं। यह परीक्षा 13 नवंबर 2022 को प्रातः 10:00 बजे से 01: 00 बजे तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को पेयजल, शौचालय, सफाई व परीक्षार्थियों के बैठक व्यवस्था को दुरुस्त कराने को कहा गया है। परीक्षा शुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हो, इसके लिए जल्द ही कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कक्षा आठ उत्तीर्ण छात्रों को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति दी जाती है। योजना के तहत जनपद में 160 छात्रों को इसका लाभ दिया जाना है। इसके तहत उत्तीर्ण छात्रों को लगातार चार वर्षों तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button