फतेहपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अचानक चिंगारी गिरने से छप्पर में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर ख़ाक  

थाना क्षेत्र के घोषी निवासी गुगा रैदास पुत्र रामदीन  की पत्नी शनिवार शाम को चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक चिंगारी गिरने से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया।

धाता फतेहपुर। थाना क्षेत्र के घोषी निवासी गुगा रैदास पुत्र रामदीन  की पत्नी शनिवार शाम को चूल्हे पर खाना बना रही थी तभी अचानक चिंगारी गिरने से छप्पर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में पूरे घर को चपेट में ले लिया।

ये भी पढ़े-  शैक्षिक भ्रमण कर बावनी इमली में श्रद्धांजलि

आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब तक गुगा  के घर में रखा राशन, कपड़े व गृहस्थी समेत अन्य सामान राख हो गया। प्रधान दशरथ सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व अधिकारियों को दी गई है।  नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है पीड़ित परिवार की मदत करायी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button