बिहार

भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला

बिहार के औरंगाबाद जिले में भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में एक जमादार और पांच महिला सिपाही समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए।

औरंगाबाद, एजेंसी   :  बिहार के औरंगाबाद जिले में भूमि विवाद को सुलझाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। हमले में एक जमादार और पांच महिला सिपाही समेत दर्जन भर पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना जिले के गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव की है। दरअसल, पुलिस को दरधा गांव के कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काटे जाने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पदाधिकारी सशस्त्र पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस ने धान की फसल काट रही महिलाओं को फसल काटने से मना किया तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया।

ये भी पढ़े-  द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को अधिक प्रासंगिक बनाने की जरूरत: केन विलियमसन

इस हमले में पुलिस पदाधिकारी सहित दर्जनभर पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में गोह थाना के एएसआई बिकाऊ राम, सिपाही अंबिका कुमारी, राज कुमार, प्रियंका कुमारी, रेखा कुमारी, चांदनी कुमारी, लवली आनंद, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार और आर्यन कुमार शामिल है, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा दरधा गांव की बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सौरभ कुमार और रीना कुमारी घायल हुई हैं।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button