उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूजलखनऊ

महानिदेशक से बैठक कर कर्मचारियों ने रखी मांग

बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर महानिदेशक विजय किरन आनन्द का रुख नरम पड़ता दिख रहा है। अतिशीघ्र बेसिक शिक्षा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति हो सकती है।

Story Highlights
  • 20 दिसम्बर 2022 को पुनः बैठक आहूत की जाएगी।
लखनऊ, अमन यात्रा : बेसिक शिक्षा विभाग के कर्मचारियों पर महानिदेशक विजय किरन आनन्द का रुख नरम पड़ता दिख रहा है। अतिशीघ्र बेसिक शिक्षा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति हो सकती है। राज्य कर्मचारियों के साथ ही परिषदीय कर्मचारियों को भी सरकारी कार्य में लगाया जाएगा।प्रदेश के बीएसए को जल्द ही निर्देश दिया के साथ सर्कुलर जारी हो सकता है। एक प्रश्न ये अवश्य खड़ा हो जाता है कि आखिर वर्षों से ब्लाक ट्रांसफर की मांग कर रहे शिक्षकों पर कब महानिदेशक की दृष्टि पड़ेगी।

सोमवार को पूर्व निर्धारित बैठक करके उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महानिदेशक विजय किरण आनंद, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रताप सिंह बघेल एवं जितेंद्र सिंह ऐरी उपनिदेशक से मुलाकात करके कर्मचारियों की समस्या को प्रमुखता से उठाया। संगठन के अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा एवं महामंत्री साहब सरताज, उपाध्यक्ष नमन मिश्रा,परवेज आलम मंडल अध्यक्ष कानपुर मंडल, सुखेंद्र सिंह यादव जिला अध्यक्ष, अनूप शुक्ला मंडलीय कोषाध्यक्ष संतोष वर्मा, शमशाद अहमद उपाध्यक्ष की उपस्थिति में ये वार्ता सम्पन्न हुई।

निम्नलिखित बिंदुओं पर सहमति अवकाश नकदीकरण तथा लिपिक संवर्ग का पुनर्गठन का नवीन प्रस्ताव शासन यथाशीघ्र भेजे जाने के निर्देश महानिदेशक विजय किरन आनन्द द्वारा दिए गए तथा विकासखंड पर लिपिकों को बिना जिला अधिकारी की अनुमति के न किए जाने के निर्देश दिए गए तथा राज कर्मचारी एवं परिषदीय कर्मचारियों से बिना भेदभाव के कार्य लिए जाने के लिए सभी सभी जनपदों के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सर्कुलर निर्गत करने के निर्देश महानिदेशक द्वारा दिए गए। साथ प्रदेश के सभी जनपदों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 20% पदों को पदोन्नति के द्वारा शीघ्र भर जाने के निर्देश दिए गए। 20 दिसम्बर 2022 को पुनः बैठक आहूत की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button