कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

91मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों की देखरेख में किया गया

मलासा विकासखंड के अंतर्गत बरौर, जरसेन तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर 91मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों की देखरेख में किया गया.

Story Highlights
  • बरौर, जरसेन तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन
  • बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करे : डॉ. विकास

अमन यात्रा, पुखरायां।  मलासा विकासखंड के अंतर्गत बरौर, जरसेन तथा मलासा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया जहां पर 91मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों की देखरेख में किया गया वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।रविवार को विकासखंड के अलग अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया.

br7

बरौर में कुल 45 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टर शशि तथा डॉक्टर अपर्णा की देखरेख में किया गया तथा उन्हे औषधि वितरित की गई वहीं मलासा में 22 तथा जरसेन में 24 मरीजों का उपचार वहां पर मौजूद डॉक्टर अमित निरंजन तथा डॉक्टर सौरभ सचान की देखरेख में किया गया तथा औषधि वितरित की गई इस अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ विकास कुमार द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए उन्होंने लोगों को सर्दी के मौसम के चलते बीमारी के प्रति अलर्ट रहने की सलाह दी तथा स्वांस से संबंधित मरीजों को विशेष एहतियात बरतने को कहा बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से परामर्श लेने तथा जांच उपरांत ही मेडिसन का सेवन करने की बात भी कही।

br5 2

इस मौके पर मिथुन पाल,त्रिलोकी नाथ,फहीम, एलटी योगेंद्र सिंह,दिव्यांशी,सुरेश कुमार, संगिनी रीता,ललिता,कमला,सुधा, सत्यभामा,नीतू,आदि लोग भी मौजूद रहे।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button