कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

झींझक : संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी  

थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के करियाझाला मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब 27 वर्षीय एक युवक का फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला, सूचना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई.

Story Highlights
  • थाना पुलिस द्वारा फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए गए। 
  • मृतक पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

राहुल कुमार/झींझक।  थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे के करियाझाला मार्ग पर उस समय सनसनी फैल गई जब 27 वर्षीय एक युवक का फांसी के फंदे पर शव लटकता मिला, सूचना पुलिस को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की गई, वहीं थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुला कर साक्ष्य एकत्रित किए गए।

ये भी पढ़े-   एसपी सुनीति ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किये जाने हेतु निरीक्षक/उपनिरीक्षको के किए तबादले

जानकारी के मुताबिक हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीखपुर गांव निवासी संदीप व पंकज ये दोनों भाई कई वर्षो से झींझक कस्बे के एक गैस एजेंसी पर नौकरी करते चले आ रहे।

ra1

वही भोर पहर गैस एजेंसी के एक कमरे में पंकज का फांसी के फंदे पर शव लटकता देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। मृतक के बड़े भाई संदीप ने बताया करीब डेढ़ वर्ष पहले मेरे भाई पंकज की शादी हुई थी और उसका एक 20 दिन का बेटा है। दूसरी तरफ मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर व झींझक चौकी प्रभारी इस घटना की जांच पड़ताल में जुट गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया घटना के कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है वहीं मृतक पंकज के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button