कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में बनेंगे 62 नए परिषदीय विद्यालय

अब नए शैक्षिक सत्र में चमचमाती बिल्डिंग में बच्चे पढ़ेंगे। जनपद में 41 प्राथमिक विद्यालय एवं 21 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा।

Story Highlights
  • नए सत्र से चमाचम स्कूलों में पढ़ेंगे बच्चे
  • प्रदेश के 3450 परिषदीय स्कूलों को मिलेगा नया भवन
  • 555 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी
  • 28 फरवरी 2023 तक निर्माण पूरा करने का आदेश

अमन यात्रा, कानपुर देहात। अब नए शैक्षिक सत्र में चमचमाती बिल्डिंग में बच्चे पढ़ेंगे। जनपद में 41 प्राथमिक विद्यालय एवं 21 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के नए भवन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को 15.14 लाख की दर से एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय को 28.22 लाख की दर से प्रथम किस्त की धनराशि रु 1213.36 लाख जारी कर दी गई है।

ये भी पढ़े- कटियार मेडिकल स्टोर में मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन, लोगों को दिए गए हेल्थ टिप्स

बता दें प्रदेश के 3450 पुराने और जर्जर स्कूलों के नए भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। सभी जिलों को लगभग 555 करोड़ रुपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक 28 फरवरी 2023 तक भवनों का निर्माण पूरा किया जाना है। ये वे स्कूल हैं जिनके भवन जर्जर हो गए थे और इनकी मरम्मत की जगह इन्हें गिराकर दोबारा बनाने की जरूरत थी। लम्बे समय से इस पर काम चल रहा था। पुराने जर्जर भवनों को गिराकर नीलामी की गई और अब इसी जमीन पर नए भवनों को बनाया जाएगा। पिछले महीने इसके लिए दिशा-निर्देश के साथ ही कार्यदायी संस्था के साथ अनुबंध करने के निर्देश भी जारी किए गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button