कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ निकाली गई कलश यात्रा  

मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में आयोजक मंडल के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ जहां पर कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष शामिल हुए वहीं कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण कस्बे का भ्रमण करती हुई पुनः हनुमान मंदिर में समाप्त हुई.

Story Highlights
  • गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के बरौर कस्बे में दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में आयोजक मंडल के द्वारा सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ जहां पर कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष शामिल हुए वहीं कलश यात्रा हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण कस्बे का भ्रमण करती हुई पुनः हनुमान मंदिर में समाप्त हुई तत्पश्चात चित्रकूट धाम से आए आचार्य प्रभुदास अग्निहोत्री द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया।रविवार को बरौर कस्बा स्थित दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई.

photo 22

इस अवसर पर आचार्यों द्वारा मंत्रोचार के पश्चात कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष शामिल हुए जो कि हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर संपूर्ण कस्बे का भ्रमण करती हुई पुनः हनुमान मंदिर में समाप्त हुई तत्पश्चात चित्रकूट धाम से आए आचार्य प्रभुदास अग्निहोत्री द्वारा भागवत कथा की शुरुवात की गई जिसे सुनकर दर्शक भावविभोर हो गए।इस मौके पर आयोजक मंडल के लल्लन सेठ उर्फ श्यामबाबू गुप्ता,रीतेश गुप्ता,डॉक्टर योगेंद्र सिंह,अकबर यादव,बड़ेलाला प्रजापति,राघवेंद्र यादव,दिनेश गुप्ता,कमलेश गुप्ता,दिनेश मिश्रा,महेश संखवार,रामदयाल,अनिल मिश्रा पिंटू यादव, बराती लाल सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तथा पुरुष मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button