आज मनाया जाएगा 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल भारत में 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष शुक्ला ने इस बाबत समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।

लखनऊ/ कानपुर देहात। राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल भारत में 25 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल 25 जनवरी 2023 को 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष शुक्ला ने इस बाबत समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय मतदाता दिवस भारतीय निर्वाचन आयोग की स्थापना के दिन मनाया जाता है। इस बार थीम “मजबूत लोकतंत्र के लिए चुनावी साक्षरता है।” इसका अर्थ है कि हमें दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को सफल बनाना है तो हमें चुनावी साक्षरता की जरूरत है, ज्यादा से ज्यादा लोगों का वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाएं और उन्हें वोट की कीमत बताकर वोट डालने के लिए राजी करें। आपका वोट आपके लिए एक अच्छी सरकार चुन सकता है। यह जज्बा जिस दिन लोगों के मन में आ जाएगा तब देश का लोकतंत्र आगे बढ़ेगा।
Discover more from अमन यात्रा
Subscribe to get the latest posts sent to your email.