कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी नेहा ने सी.टी. स्कैन केंद्र का फीता काटकर किया शुभारंभ

जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज जिला चिकित्सालय में सी.टी.स्कैन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा सी.टी. स्कैन मशीन का डेमो एवं उपकरणों का अवलोकन भी किया।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन ने आज जिला चिकित्सालय में सी.टी.स्कैन केंद्र का फीता काटकर शुभारंभ किया तथा सी.टी. स्कैन मशीन का डेमो एवं उपकरणों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के तत्वाधान में क्रस्ना डायग्नोस्टिक द्वारा संचालित सी.टी. स्कैन मशीन के शुभारंभ हो जाने से कानपुर देहात की जनता को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले सी.टी.स्कैन हेतु कानपुर के लिए मरीज जाते थे, इससे अब लोगों को निजात मिलेगी, जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि सी.टी. स्कैन हेतु अब आने वाले मरीजों का यही पर समस्त सुविधा उपलब्ध कराया जाये तथा कानपुर के लिए रेफर न किया जाए।

dm 3

उन्होंने कहा कि यहां पर अल्ड्रासाउण्ड की भी सुविधा सुचारू रूप से संचालित की जाये। मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत का अब सामना न करना पड़े। इस मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 एके सिंह द्वारा बताया गया कि यह सी.टी. स्कैन केंद्र निःशुल्क है, यह सोमवार से शनिवार सुबह 8 : 00 बजे से शाम 6 : 00 बजे तक संचालित रहेगा, तथा इसकी रिपोर्ट 6 घंटे के कार्य समय में उपलब्ध कराई जायेगी तथा आपातकालीन सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी, उन्होंने कहा कि रविवार एवं राजपत्रित अवकाश के दिन 24 घंटे की आपातकालीन सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एसएल वर्मा, डा0 आशीष बाजपेई, जिला चिकित्सालय सीएमएस पुरुष एवं महिला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button