कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या की अध्यक्षता में तहसील सिकंदरा में संपूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न, सुनी जन शिकायतें

जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिकंदरा में किया गया।

Story Highlights
  • प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय किया जाए निस्तारण : सौम्या पाण्डेय
  • संपूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें 97 प्राप्त हुई, जिसमे  2 शिकायतों का निस्तारण 

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सिकंदरा में किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें 97 प्राप्त हुई, जिसमें राजस्व 43, विकास विभाग 16,विद्युत 12, नलकूप 2, डीसी मनरेगा 3, सिंचाई 3, सीएमओ 2, एलडीएम 2, पुलिस 10, डीपीआरओ 2, तथा मौके पर 2 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

cd1

मुख्य विकास अधिकारी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण कराने हेतु निर्देश दिए, उन्होंने उप जिलाधिकारी सिकंदरा से कहा कि भूमि विवाद से सम्बन्धित सन्दर्भों में पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप जो समय सीमा समस्याओं के निस्तारण की दी गई है उसी के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं।

cd3

उन्होंने यह भी कहा कि समस्याओं के निस्तारण पर गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि शासन से निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से वार्ता भी की जाती है जिस समस्या का निस्तारण कराया जाए उस निस्तारण के संबंध में संबंधित समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराएं। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, परियोजना निदेशक दिनेश यादव एवं जिला स्तरीय अधिकारी गण एवं शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button