कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीमा संखवार ने महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं का किया सम्मान और बच्चो से किया स्नेह

मलासा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहार का मजरा रायरामापुर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा सीमा संखवार ने करीब एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हे सम्मानित किया

Story Highlights
  • उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का मूल मंत्र है बिना शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है

अमन यात्रा, पुखरायां। मलासा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहार का मजरा रायरामापुर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कुढ़वा सीमा संखवार ने करीब एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर उन्हे सम्मानित किया।

IMG 20230308 WA0040

इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को भी पठन पाठन सामग्री वितरित कर उन्हे पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया तथा मौजूद लोगों को संबोधन भी किया।बुधवार को विकासखंड के बिहार ग्राम पंचायत का मजरा राय रामापुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सीमा संखवार ने करीब एक दर्जन से अधिक बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हे सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने बसंती देवी,सुशीला पांडेय, बतासी देवी,ओमवती संखवार,रामप्यारी,राजकुमारी, अंजू पांडेय,केशा देवी, मिदिया देवी,माया पाण्डेय,रामसुती इत्यादि बुजुर्ग महिलाओं को अंगवस्त्र भेंट कर उन्हे सम्मानित किया वहीं उन्होंने बच्चों को भी पठन पाठन सामग्री वितरित कर उन्हे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया तथा मौजूद लोगों को संबोधन किया अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य का मूल मंत्र है बिना शिक्षा कुछ भी संभव नहीं है इसलिए सभी को अच्छी शिक्षा अवश्य ही ग्रहण करना चाहिए।

IMG 20230308 WA0044

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य पति डॉक्टर महेंद्र सिंह,हजारी लाल संखवार,जयनारायण,किशन सिंह,देवेंद्र,नागेंद्र,मुंशीलाल,विनय पांडेय,जयराम विश्राम,संजय,नरेश, धरम,पुत्तनलाल,सुधीर आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button