कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अलग-अलग रोगों से पीड़ित कुल 410 मरीजों का किया गया उपचार

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को अलग-अलग रोग से पीड़ित 410 मरीजों ने वहां पहुंचकर मौजूद डॉक्टर द्वारा अपना उपचार कराया तथा उन्हे औषधि भी वितरित की गई।

Story Highlights
  • बुखार से पीड़ित मरीजों स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना उपचार कराएं : डॉ. मनोज

अमन यात्रा , पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को अलग-अलग रोग से पीड़ित 410 मरीजों ने वहां पहुंचकर मौजूद डॉक्टर द्वारा अपना उपचार कराया तथा उन्हे औषधि भी वितरित की गई। इस अवसर पर मरीजों की ब्लड, शुगर, मलेरिया इत्यादि की जांच भी की गई वहीं चिकित्साधिकारी द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स दिए गए। बुधवार को तहसील क्षेत्र के पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग-अलग रोग से पीड़ित कुल 410 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा किया गया। कान,नाक,गला स्पेशलिस्ट डॉ मनोज ने बताया कि बुधवार को मौसम परिवर्तन के चलते सर्वाधिक बुखार से पीड़ित मरीजों ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर अपना उपचार कराएं।

ये भी पढ़े-  क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की अध्यक्षता में खाद्यान्य सत्यापन एवं सिंगल स्टेज की बैठक संपन्न

वहीं जुकाम ,खांसी तथा पेट की बीमारी से संबंधित मरीजों ने भी स्वास्थ्य केंद्र में अपना उपचार कराया तथा उन्हे औषधि भी वितरित की गई। इस अवसर पर मरीजों की ब्लड,मलेरिया, शुगर इत्यादि की स्लाइड भी बनाई गई। चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सचान ने लोगों को बदलते मौसम के चलते बीमारी के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।

c3

ये भी पढ़े-  कथावाचक ने श्रोताओं को भगवान श्रीराम वनवास की कथा सुनाई

उन्होंने कहा कि लोग जब भी घर से बाहर निकलें उन्हे फुल आस्तीन में ही निकलना चाहिए तथा रात्रि के समय में मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। बीमारी की स्थिति में योग्य चिकित्सक से ही परामर्श लेने तथा जांच उपरांत मेडिसन का सेवन करने की बात भी कही। इस मौके पर समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button