कानपुर देहात

हाथरस में हुई घटना को लेकर सपा कार्यकर्ता आज मौन व्रत रखेंगे : अकील अहमद पट्टा

आखिरकार एक दुखियारी मां की चीजों की पुकार उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस को क्यों नहीं सुनाई दी। परिजनों की बिना अनुमति के रात को आनन फानन में शव का दाह संस्कार क्यों किया गया।

रसूलाबाद कानपुर देहात। हाथरस में हुई घटना को लेकर सपा कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी जयंती के मौके पर मुख्यालय  पहुँचकर मौन व्रत रखेंगे। जिसको देखते हुए रसूलाबाद पहुँची लोकप्रिय सपा नेत्री नीलम कठेरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर रणनीति बनाते हुए कहा प्रदेश में महिलायें सुरक्षित नही है। कानून व्यवस्था चरमरा गई। ऐसे में तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दलित युवती के साथ चार युवकों ने गैंगरेप कर युवती की जीव काट दी। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो जाने के बाद देश में निर्भया कांड जैसा एक बार फिर माहौल दिखा। चारों तरफ इस घटना को लेकर आक्रोश ही आक्रोश दिख रहा है। सभी राजनीतिक दल भी दोषियों के खिलाफ खड़े हैं और मृतका को न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं। इसी को देखते हुए नीलम कठेरिया रसूलाबाद में सपा नेता अकील अहमद पट्टा के आवास पर पहुंची जहां पर उन्होंने प्रेस वार्ता की।  सपा नेता अकील अहमद  पट्टा ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार में भाजपाई कानून व्यवस्था को लेकर बहुत चिल्लाते थे। अब जब सूबे में चारों तरफ जंगलराज कायम है तो भाजपाई शांत क्यों है। आखिरकार एक दुखियारी मां की चीजों की पुकार उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस को क्यों नहीं सुनाई दी। परिजनों की बिना अनुमति के रात को आनन फानन में शव का दाह संस्कार क्यों किया गया।  उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरीके से फेल है। जनता महिलाओं पर हो रहे लगातार अत्याचारों का बदला लेगी । 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनेगी और कानून का राज चलेगा।  इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रमुख रूप से राम प्रकास, शंकर, दीपक दिवाकर, लालू मंसूरी, अबरार अहमद,गोविंद, भैयालाल,अतीक खान आदि रहे।

Related Articles

AD
Back to top button