कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सीडीओ सौम्या ने नगर पंचायत शिवली पहुंच लिया मतदान केंद्रों का जायजा

नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी कराए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे (सुपर जोनल मजिस्ट्रेट) ने नगर पंचायत शिवली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिवली अंतर्गत संवेदनशील मॉडल बूथ का प्रात 7.45 बजे भ्रमण कर जायजा लिया गया।

Story Highlights
  • निष्पक्ष,निर्भीक एवं निडर हो कर करें मतदान:-मुख्य विकास अधिकारी

कानपुर देहात। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी कराए जाने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पांडे (सुपर जोनल मजिस्ट्रेट) ने नगर पंचायत शिवली अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शिवली अंतर्गत संवेदनशील मॉडल बूथ का प्रात 7.45 बजे भ्रमण कर जायजा लिया गया ।

IMG 20230511 WA0006

 

इस दौरान उन्होंने प्रत्येक कक्षों का निरीक्षण किया एवं पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी से निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान कराए जाने को कहा गया। वहीं मतदान केंद्र पर बने सेल्फी प्वाइंट पर उन्होंने महिलाओं के साथ फोटो खिंचवाई। मतदान केंद्र में छाया, पीने के पानी एवं समस्त व्यवस्थाएं अच्छी पाई गई। इसके पश्चात उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय मैथा जो कि अति संवेदनशील मतदान केंद्र है का भ्रमण कर जायजा लिया गया।

IMG 20230511 WA0005

मौके पर एक विगलांग महिला गुड़िया देवी को मुख्य विकास अधिकारी ने व्हील चेयर पर बैठा कर उन्हें मतदान कक्ष तक पहुंचा कर मतदान कराया। वहीं बने पिंक बूथ पर पहुंच कर उन्होंने महिलाओं से वार्ता करते हुए निष्पक्ष मतदान किए जाने की अपील की।

IMG 20230511 WA0007

इसके पश्चात उन्होंने नगर पंचायत शिवली अंतर्गत संवेदनशील मतदान केंद्र श्री ताराचंद्र इंटर कालेज पहुंच कर मतदान का जायजा लिया गया, मतदान केंद्र में लाईट इत्यादि की व्यवस्था अच्छी नहीं थी उन्होंने संबंधित को निर्देश दिए कि लाईट की व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

 

IMG 20230511 WA0010मतदान केंद्र में मतदान कार्य सुचार रूप से चलता मिला उन्होंने मतदान करने आई महिलाओं से वार्ता करते हुए निष्पक्ष मतदान किए जाने की अपील की।

IMG 20230511 WA0012

उन्होंने मौके पर उपस्थित जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों में मतदान कार्य सुचार रूप से कराया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button