कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिले के 5 स्कूलों में कम नामांकन पर बीएसए से स्पष्टीकरण तलब

प्रदेश के 19 जिलों के 191 विद्यालयों में कक्षा एक में छात्रों का नामांकन काफी कम संख्या में हुआ है। इन जिलों में कक्षा एक में मात्र तीन या चार विद्यार्थियों के ही नामांकन हुए हैं।

Story Highlights
  • संबंधित बीईओ और डीसी को कारण बताओ नोटिस जारी 
  • कानपुर देहात समेत 19 जिलों के 191 स्कूलों में छात्रों के सिर्फ तीन से चार नामांकन
अमन यात्रा , कानपुर देहात। प्रदेश के 19 जिलों के 191 विद्यालयों में कक्षा एक में छात्रों का नामांकन काफी कम संख्या में हुआ है। इन जिलों में कक्षा एक में मात्र तीन या चार विद्यार्थियों के ही नामांकन हुए हैं। यह स्थिति तब है कि अप्रैल में नया सत्र शुरू होने के साथ ही स्कूल चलो अभियान चल रहा है। इससे नाराज विभाग ने इन जिलों के बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है।
हाल ही में विभाग की ओर से स्कूल रेडीनेस के तहत किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। यह हालत तब है जब विभाग छात्रों को निःशुल्क किताब, डीबीटी के माध्यम से यूनिफार्म के लिए पैसे व मध्याह्न भोजन की सुविधा भी दे रहा है। कानपुर देहात, औरैया, बागपत, बाराबंकी, भदोही, बिजनौर, गाजियाबाद, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, जालौन, कुशीनगर, ललितपुर, महोबा, मेरठ, संतकबीरनगर, श्रावस्ती, सीतापुर व सुल्तानपुर में ऐसे कई स्कूल हैं।
कई जिलों में ऐसे स्कूलों की संख्या 10 से ज्यादा है। बाराबंकी में 52, मेरठ में 27, ललितपुर में 22, गाजियाबाद में 12, जालौन व श्रावस्ती में ऐसे 10-10, कानपुर देहात में 5 स्कूल सामने आए हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने इन जिलों के बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही यह भी पूछा है कि उनके स्तर से नामांकन बढ़ाने के लिए क्या प्रयास किए गए या किए जा रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button