कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तेज रप्तार वैन व ऑटो के बीच हुई जोरदार भिडंत, एक की मौत, छह घायल

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के निकट हांसेमऊ गांव के पास रविवार सुबह एक तेज रप्तार वैन व ऑटो के बीच हुई जोरदार भिडंत में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।

Story Highlights
  • चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के निकट हांसेमऊ गांव के पास रविवार सुबह एक तेज रप्तार वैन व ऑटो के बीच हुई जोरदार भिडंत में ऑटो सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई तथा चालक समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया।

जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के पश्चात गंभीर रूप से घायल चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मिली जानकारी के अनुसार बरौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैलई गांव निवासी अफजाल पुत्र अब्दुल सत्तार ऑटो चालक रविवार सुबह बरौर कस्बे से सवारियां भरकर पुखरायां के लिए जा रहा था कि उसी समय रास्ते में अचानक हांसेमऊ के पास एक तेज रप्तार वैन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी।

IMG 20230528 113625

जिससे ऑटो में सवार बरौर थाना क्षेत्र के डूडियामऊ निवासी छोटेलाल पुत्र बदलू,सरोज पत्नी छोटेलाल,छोटी पुत्री छोटेलाल,रामरानी पुत्र रमेशचंद,ऑटो चालक अफजाल पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी कैलई,सैफ पुत्र अफजाल तथा संतोष पुत्र प्यारेलाल निवासी बरौर गंभीर रूप से घायल हो गए।आनन फानन में उन्हें उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लाया गया जहां पर छोटेलाल पुत्र बदलू निवासी डुडियामऊ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

वहीं गंभीर रूप से घायल सरोज,छोटी, रामरानी तथा अफजाल को प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज देवीपुर किशन पाल सिंह ने मृतक छोटेलाल निवासी डुडियामऊ का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया वैन को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button