कानपुर देहात

आज के समय में गांधीजी के आदर्शों की अति आवश्यकता है : संजय सचान

पुखरायां कानपुर देहात। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर पुखरायां में गांधी जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभासद संजय सचान व समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद द्विवेदी द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वही सभासद के द्वारा बताया गया कि आज के समय में गांधीजी के आदर्शों की अति आवश्यकता है। रघुनाथ प्रसाद द्विवेदी द्वारा गांधी जी की सत्य निष्ठा अहिंसा के विषय में बताया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा गांधीजी कि अंत्योदय पर नैतिक और सत्य निष्ठा पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रधानाध्यापक लता अग्निहोत्री सहायक अध्यापक दीप्ति साहू अनुदेशिकाक सविता कटियार अशफिया सुलताना राखी सलमान खान आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button