लखनऊउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

हम अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल जी का पूरा साथ देंगे : अखिलेश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा। 

Story Highlights
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सपा सुप्रीमो से दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा। 

अमन यात्रा, लखनऊ : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ उनका समर्थन मांगा। अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार के अध्यादेश को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को भरोसा दिया कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि हम इस अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल जी का पूरा साथ देंगे।

photo 28

ये भी पढ़े-  कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

अखिलेश यादव ने कहा कि इस अध्यादेश की सोच लोकतंत्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार को दिल्ली सरकार का काम रास नहीं आ रहा है। भाजपा अच्छे काम और अच्छी सोच देखकर घबरा रही है। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन के लिए धन्यवाद और आभार प्रकट किया।

photo 29

ये भी पढ़े-  इस दिन चलेगा “लू” , रहे सावधान!

इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह, दिल्ली की शिक्षा मंत्री सुश्री आतिशी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, विधानसभा में मुख्य सचेतक डॉ0 मनोज पाण्डेय, समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button