उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अधेड़ विकलांग किसान ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली के मूसानगर थानांतर्गत सरांय गांव निवासी एक 42 वर्षीय अधेड़ विकलांग किसान ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली के मूसानगर थानांतर्गत सरांय गांव निवासी एक 42 वर्षीय अधेड़ विकलांग किसान ने शनिवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मूसानगर थानांतर्गत सरांय गांव निवासी मृतक के पुत्र आनंद ने बताया कि उनके पिता छेदीलाल पुत्र स्वर्गीय छक्कीलाल गांव में रहकर खेती किसानी का काम करते थे।पिछले कुछ वर्षों से एक पैर से विकलांग होने के कारण कोई काम धंधा नहीं कर पा रहे थे जिसके कारण वह परेशान रहते थे।शनिवार को जब घर के सभी लोग खाना खा रहे थे।

bf31274d d152 405c a451 7f70a6218564

उसी समय उसके पिता छेदीलाल ने किन्ही कारणों के चलते छत पर चढ़कर घर के बाहर खड़े नीम के सहारे रस्सी का फंदा लगा लिया।ग्रामीणों ने उन्हे पेड़ के सहारे लटका हुआ देखकर सूचना घर वालों को दी।घटना की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया।परिजन आनन फानन में उन्हे उपचार के लिए पुखरायां सीएचसी लेकर आए जहां पर मौजूद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।वहीं घटना की सूचना मूसानगर थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंचे एस आई शशिकांत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की विधिक कार्यवाही के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।वहीं मृतक छेदीलाल अपने पीछे पत्नी सुनीता,पुत्री शीलू, लता तथा पुत्र आनंद ,शिवा को बेसहारा छोड़ गया जिससे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button