उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत

भोगनीपुर कोतवाली के डींग गांव किनारे निकली रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक 36 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां।भोगनीपुर कोतवाली के डींग गांव किनारे निकली रेलवे लाइन पर शनिवार सुबह एक 36 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मिली जानकारी के अनुसार औरैया जनपद के दिबियापुर थानांतर्गत गाजीपुर निवासी राकेश नायक पुत्र बनवारी लाल उम्र करीब 36 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के डींग में बन रही सरकारी पानी की टंकी में मजदूरी का कार्य करता था।

शनिवार की सुबह गांव किनारे निकली रेलवे लाइन पर झांसी से कानपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अनुज अवस्थी ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button