उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

योग शिविर में एक सैकड़ा लोगों ने प्रतिभाग किया

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पुखरायाँ नगर इकाई द्वारा बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित योग शिविर में एक सैकड़ा लोगों ने प्रतिभाग किया.

अमन यात्रा पुखरायां। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पुखरायाँ नगर इकाई द्वारा बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित योग शिविर में एक सैकड़ा लोगों ने प्रतिभाग किया। आर एस एस के नगर कार्यवाह शिवा जी ने बताया कि बुधवार 21 जून को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की पुखरायाँ नगर इकाई की माधव शाखा ,सरस्वती शिशु मंदिर में प्रातः 5 से 6 बजे तक योग शिविर आयोजित हुआ।

9958351d 083a 46dd 91fb dd2c7bd03e20

इस योग शिविर में प्राणायाम,भ्रामरी,बज्र आसन,ताड़ आसन,वृक्ष आसन,भुजंग आसन,शशक आसन,सिंह आसन,सूर्य नमस्कार इत्यादि के अभ्यास के साथ ही योग के जीवन में महत्ता पर बातकी गई। योग शिविर में सह जिला संघचालक प्रदीप,नगर संघ चालक रवि द्विवेदी,सह नगर संघचालक रामसुदर्शन,जिला प्रचारक सुनील,सह नगर कार्यवाह श्याम बाबा,डा.अभयदीप, नगर प्रचार प्रमुख विवेक,शनि,सचिन,सुमित,दीपक,रुद्र, मनन,विपिन,विश्वास, अभिषेक आदि रहे।

Related Articles

AD
Back to top button