कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

 अंतर्जनपदीय तबादले एक-दो दिन में संभावित

परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की सूची एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इस बाबत लखनऊ में एक मीटिंग चल रही थी जोकि खत्म हो चुकी है। 

लखनऊ/ कानपुर देहात। परिषदीय शिक्षकों के अंतर्जनपदीय तबादले की सूची एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है। इस बाबत लखनऊ में एक मीटिंग चल रही थी जोकि खत्म हो चुकी है।

कल तक सभी बीएसए को यह प्रमाण पत्र देना होगा कि उन्होंने अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आवेदन करने वाले शिक्षकों के सभी प्रमाणपत्रों का सत्यापन कर लिया है उनमें किसी भी प्रकार का कोई भी घोलमाल नहीं है। सभी जनपदों के बीएसए को यह प्रमाण पत्र देना होगा तभी लिस्ट जारी होगी। अब संभवतः ट्रांसफर लिस्ट 29 रात या 30 सुबह को आएगी। तब तक के लिए शिक्षक धैर्य बनाये रखें। आज पहले जानकारी मिली थी की लिस्ट आ चुकी है लेकिन आगे कोई दिक्कत न हो इसलिए इसको रोक दिया और सभी जनपदों के बीएसए को निर्देश दिया गया है कि पहले आप लोग प्रणाम पत्र दें उसके बाद ही लिस्ट जारी हो सकेगी जिसके लिए कल तक का समय दिया गया है।

साथ ही प्राप्त सूचना के अनुसार विभाग में दोबारा से असाध्य प्रमाणपत्रों का सत्यापन करने का निर्णय लिया गया है और जिनके प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाएंगे उनका सीधे निलंबन होगा।

Related Articles

AD
Back to top button