उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अवैध तमंचा देशी 12 बोर कारतूस समेत युवक गिरफ्तार

भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात्रि बीते दो दिनों में लगातार तीसरी सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा देशी 12 बोर कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।बताते चलें भोगनीपुर कोतवाली में तैनात एस आई चरन सिंह इन दिनों अपराधियों के धरपकड़ के मामले में सुर्खियों में हैं.

ब्रजेंद्र तिवारी पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात्रि बीते दो दिनों में लगातार तीसरी सफलता प्राप्त करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा देशी 12 बोर कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।बताते चलें भोगनीपुर कोतवाली में तैनात एस आई चरन सिंह इन दिनों अपराधियों के धरपकड़ के मामले में सुर्खियों में हैं।उनकी सक्रियता के चलते आजकल अपराध करने वालों के हौंसले पस्त हैं।

बीते दो दिनों में लगातार तीसरी सफलता प्राप्त करते हुए उन्होंने मंगलवार की रात्रि गस्त के दौरान हमराही सहित छापेमारी कर पुखरायां कस्बे के पटेल चौक के पास पिलखिनी मोड़ से एक व्यक्ति को एक अवैध तमंचा देशी 12 बोर कारतूस समेत गिरफ्तार किया।पूंछतांछ में आरोपी ने अपना नाम पता अरुण कुमार उर्फ कल्लू पुत्र नत्थू कंजड़ निवासी पिलखिनी कोतवाली भोगनीपुर बताया है।आरोपी के विरुद्ध पहले भी थानों में आपराधिक मामले दर्ज है।कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button