उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जनपद के लाल नें समाज सहित क्षेत्र का भी बढ़ाया मान

क्षेत्र के शिवपुरी गाँव निवासी संदीप सिंह भारत पेट्रोलियम कापोंर्रेशन  लिमिटेड कैम्पस प्लेसमेंट में चयनित होकर जनपद का नाम रोशन करते हुए अपने क्षेत्र व कुर्मी समाज का मान बढ़ाया है।

Story Highlights
  • बीपीसीएल में ग्रेड-ए ऑफिसर के पद पर चयनित हुए संदीप
अमन यात्रा, फतेहपुर। क्षेत्र के शिवपुरी गाँव निवासी संदीप सिंह भारत पेट्रोलियम कापोंर्रेशन  लिमिटेड कैम्पस प्लेसमेंट में चयनित होकर जनपद का नाम रोशन करते हुए अपने क्षेत्र व कुर्मी समाज का मान बढ़ाया है। उनके निवास स्थान शिवपुरी गाँव में इस सफलता के लिए क्षेत्रीय लोगों के बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी अनुसार संदीप सिंह बेहद साधारण परिवार से हैं। पिता राम नरेश सिंह काफी समय से जनपद चित्रकूट में रहकर गैस एजेंसी में ट्रक चालक हैं।
इसके बावजूद बेटे की पढ़ाई में किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी। संदीप सिंह का परिवार आज भी जनपद चित्रकूट में ही रहता है। क्षेत्रीय पत्रकार चाचा रमेश चंद्र सिंह ने संदीप सिंह के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में संदीप की शुरू से रूचि थी।
हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की शिक्षा बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कर्वी जनपद चित्रकूट से किया तथा बी टेक( मैकेनिकल इंजीनियरिंग) की शिक्षा एनआईटी जयपुर राजस्थान से प्राप्त की है।
संदीप सिंह पुत्र रामनरेश सिंह,निवासी शिवपुरी का चयन बीपीसीएल मुंबई के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पद पर हुआ है जिनका वार्षिक पैकेज लगभग 19 लाख है। परिवार सहित गाँव में खुशी का माहौल है। संदीप सिंह की इस सफलता ने घर परिवार और क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। कुर्मी समाज के गौरव प्रेरणा श्रोत क्षत्रिय संगठन की ओर से बधाईयां व मंगलमय कामनाओं का दौर जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button