उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

पेड़ पौधे मनुष्यों के साथ-साथ जीव जंतुओं के लिए अनमोल उपहार हैं : नन्द गोपाल नन्दी

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने आज यहां कहा कि वृक्ष हमारे लिए अनमोल उपहार हैं, ये न केवल मनुष्य के जीवन प्रदाता हैं

Story Highlights
  • कानपुर देहात जनपद में किया पौधरोपण अभियान का आगाज 

अमन यात्रा, कानपुर देहात। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं कानपुर नगर के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने आज यहां कहा कि वृक्ष हमारे लिए अनमोल उपहार हैं, ये न केवल मनुष्य के जीवन प्रदाता हैं वरन् जीव जन्तुओं के जीवन को भी सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं।श्री नन्दी कानपुर देहात जनपद के ग्राम पंचायत दुआरी में प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहद वृक्षारोपण अभियान को गति प्रदान करने हेतु उपस्थित हुए थेPHOTO 14 7

जहाँ भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात के यशस्वी जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान एमएलसी एवं जिलाधिकारी कानपुर देहात नेहा जैन तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह चौहान ने उनका जोरदार स्वागत किया एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए हरा भरा करना आवश्यक है इसी के तहत योगी जी ने 1 दिन में तीस करोड़ पौधरोपण अभियान का लक्ष्य निर्धारित किया और उस अभियान को जमीनी हकीकत भी प्रदान की।

Related Articles

AD
Back to top button