उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

विवाहित महिला के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

मूसानगर थानांतर्गत निवासिनी एक महिला ने शनिवार को अपने पति,ससुर व देवर के विरुद्ध किसी बात को लेकर गाली गलौज,मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज कराई है।

Story Highlights
  • मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी : कोतवाल

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थानांतर्गत निवासिनी एक महिला ने शनिवार को अपने पति,ससुर व देवर के विरुद्ध किसी बात को लेकर गाली गलौज,मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है। मूसानगर थानांतर्गत निवासिनी रेखा पत्नी प्रमोद कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उसका मायका रठगांव में है तथा उसके शादी के करीब तीन वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। शराब व जुएं के कारण उसकी उसके पति प्रमोद से अनबन चल रही है।

SUNIT AD
विज्ञापन

जिसके चलते वह पुखरायां कस्बे में किराए का कमरा लेकर कोचिंग कर रही है। शनिवार की सुबह कस्बे के नगर पालिका रोड पर उसके पति प्रमोद,ससुर रामशंकर यादव तथा देवर विजय ने किसी बात को लेकर गाली, गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। इस दौरान उक्त लोग उसका मोबाइल फोन भी छीनकर ले गए। कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

AD
Back to top button