उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

जिलाधिकारी ने अपना जन्मदिन सादगी से परिवार संग मनाया  

जनपद कानपुर देहात की जिलाधिकारी श्रीमती नेहा जैन द्वारा अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी आवास परिसर में अपने स्वजनों के साथ एवं ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में विधि विधान से पीपल, बरगद, बेल, आँवला एवं अशोक प्रजाति के पौधों का रोपण कर "पंचवटी" की स्थापना की गई।

Story Highlights
  • पीपल, बरगद, बेल, आँवला एवं अशोक प्रजाति के पौधों का रोपण कर किया "पंचवटी" की स्थापना

अमन यात्रा, कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात की जिलाधिकारी श्रीमती नेहा जैन द्वारा अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी आवास परिसर में अपने स्वजनों के साथ एवं ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात के कुशल मार्गदर्शन में विधि विधान से पीपल, बरगद, बेल, आँवला एवं अशोक प्रजाति के पौधों का रोपण कर “पंचवटी” की स्थापना की गई। जिलाधिकारी द्वारा जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण कर समस्त जनपद वासियों को संदेश दिया गया कि प्रत्येक नागरिक अपने एवं स्वजनों के जन्मदिन पर पौधरोपण अवश्य करे और अपनी पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करें साथ ही प्रकृति माँ के प्रति अपना समपर्ण प्रदर्शित करें। जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण महाभियान 2023 के अंतर्गत दिनांक 22 जुलाई 2023 को जनपद में रोपित किये पौधों की सिंचाई एवं समुचित देख-रेख हेतु समस्त जनपदस्तरीय अधिकारियों से जनसामान्य को प्रेरित करने और अधीनस्थों को सजग रहने की व्यापक अपील की गई।

ए०के० द्विवेदी, प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात द्वारा कानपुर देहात वन परिवार की तरफ से श्रीमती नेहा जैन, जिलाधिकारी, कानपुर देहात को जन्मदिन की शुभकामनाओं सहित “चन्दन” का पौधा उपहारस्वरूप भेंट किया गया। जिलाधिकारी के जन्मदिन के सुअवसर पर “पंचवटी” स्थापना कार्य्रकम में अमित सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी, कानपुर देहात, सर्वेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी, अकबरपुर, अमित कटियार, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, अमित कुमार, वन दरोगा, विजय सिंह, वन दरोगा एवं सजीवन लाल, माली उपस्थित रहे।

Related Articles

AD
Back to top button