कानपुर देहात

2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है : शनि बाल्मीकि

युवा नेता व बाल्मीकि समाज लीडर शनि कुमार बाल्मीकि ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता से व आम जनता से मुलाकात व मास्क वितरण किया है और एकजुट होकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की

सिकन्दरा कानपुर देहात,अमन यात्रा : समाजवादी पार्टी के युवा नेता व बाल्मीकि समाज लीडर शनि कुमार बाल्मीकि ने आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ता से व आम जनता से मुलाकात व मास्क वितरण किया है और एकजुट होकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की जनसंपर्क के तहत आज सिकन्दरा विधानसभा 207 क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम हरिहरपुर मिरगांव मिलानपुर जटियापुर जमौरा बलियापुर संदलपुर अलियपुर नन्दना सरदारपुर महेशपुर नसीरपुर जमुवा आदि ग्रामो में भृमण किया. इस मौके पर अनुपम यादव,प्रिंस पाण्डेय विनय कुशवाहा सोनू बाल्मीकि दरोगा बाल्मीकि वकील कुरैसी, आदि लोग मौजूद रहे भृमण कार्यक्रम के दौरन शनि कुमार बाल्मीकि ने कहा की समाजवादी पार्टी की सरकार अपने कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं जैसे डायल 100,समाजवादी पेंशन योजना, बेरोजगार युवाओं को भत्ता,आगरा टू लखनऊ एक्सप्रेसवे सेवा आदि कार्य समाजवादी पार्टी सरकार की प्रमुख उपलब्धि रही है.

Related Articles

AD
Back to top button