कविता

चंद्रयान चंद्र सतह पर 

देखो क्या क्या करता है अब  खोज लेगा ये जानकारी सब  चालीस दिवस दीर्घयात्रा कर  पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर

देखो क्या क्या करता है अब

खोज लेगा ये जानकारी सब

चालीस दिवस दीर्घयात्रा कर

पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर


 

कर लिया था पूर्ण दृढ़ निश्चय

फिर देंगे देश का ज्ञान परिचय

वैज्ञानिको के ज्ञान पर निर्भर

पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर


 

पा ली पहुंचने की उपलब्धि

कारण वैज्ञानिक बुध्दिलब्धि

अशोक चिन्ह छपेंगे वहाँ पर

पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर


 

सीमित नहीं भारत का ज्ञान

आया फिर विश्व के संज्ञान

भारत ध्वज चंद्र मस्तक पर

पहुँचा चंद्रयान चंद्र सतह पर


मीनाक्षी शर्मा ‘मनुश्री’

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)

Related Articles

AD
Back to top button