औरैयाउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

थाने पहुंचकर बालिग प्रेमी युगल ने की शादी

दिबियापुर थाने में शनिवार की दोपहर अफरा तफरी का माहौल हो गया। एक प्रेमी युगल ने पहुंचकर पुलिस को मर्जी से शादी करने का प्रार्थनापत्र दिया और थाने के गेट पर ही बने मंदिर में शादी की रस्में अदा करने लगा।

दिबियापुर,औरैया। दिबियापुर थाने में शनिवार की दोपहर अफरा तफरी का माहौल हो गया। एक प्रेमी युगल ने पहुंचकर पुलिस को मर्जी से शादी करने का प्रार्थनापत्र दिया और थाने के गेट पर ही बने मंदिर में शादी की रस्में अदा करने लगा। कस्बे के कुछ लोग आए और मंत्र पढ़ने के लिए आचार्य को भी ले आए। सूचना पर लड़की के पिता आए और बेटी से घर चलने की मिन्नतें करने लगे लेकिन बेटी नहीं मानी।

आचार्य ने दोनों के फेरे करवाए, एक दूसरे से जयमाला पहनवाई। कस्बे के कुछ लोगों ने नवयुगल को आशीर्वाद भी दिया। शादी के बाद प्रेमी युगल चले गए। इसके बाद पिता पुलिस को भी खरी खोटी सुनाता रहा।दिबियापुर कस्बा निवासी एक युवक जो की ब्राह्मण परिवार से है वो दिबियापुर में ही रहने वाली यादव जाति की लड़की से प्रेम करता था। लड़की के पिता प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। लड़की बीटीसी कर चुकी है। लड़की ने कई बार अपने घर पर कहा लेकिन घर के लोग राजी नहीं हुए। जबकि लड़के के परिजन राजी थे। शनिवार दोपहर लड़का लड़की को लेकर थाना दिबियापुर पहुंचा और पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वह लोग बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं।प्रार्थना पत्र देकर दोनों थाने के गेट पर बने मंदिर में शादी की तैयारी करने लगे।

 

मंत्र पढ़ने के लिए आचार्य आए और हवन कुंड बनाया। इधर लड़की के पिता भी आ गए और लड़की से घर चलने की मन्नतें करने लगे। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने लड़की से पूछा तो लड़की ने पिता के साथ जाने से इंकार कर दिया और लड़के के साथ चल दी।लोगों ने लड़की के पिता को वहां से हटाया तब आचार्य से सात फेरे और जयमाला कराई। मौजूद लोगों ने आशीर्वाद दिया। उसके बाद दोनों कार में बैठकर चले गए। पूरे मामले में पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वहीं लड़की का पिता पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर खरी खोटी सुनाता रहा।

Related Articles

AD
Back to top button