कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जिउतिया पर्व पर विवाहित शिक्षिकाओं का रहेगा अवकाश, लेकिन होगी यह शर्त

हिन्दू धर्म में न सिर्फ कई तरह के पर्व मनाए जाते हैं बल्कि व्रत भी रखे जाते हैं। सभी व्रत का अपना अलग महत्व होता है। इन्हीं में से एक है जिउतिया व्रत। महिलाएं इस व्रत को पुत्र की प्राप्ति और उसकी लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। हिन्दू धर्म में न सिर्फ कई तरह के पर्व मनाए जाते हैं बल्कि व्रत भी रखे जाते हैं। सभी व्रत का अपना अलग महत्व होता है। इन्हीं में से एक है जिउतिया व्रत। महिलाएं इस व्रत को पुत्र की प्राप्ति और उसकी लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। इसी कारण से 6 सितम्बर 2023 शुक्रवार को जिउतिया व्रत के उपलक्ष्य में विवाहित शिक्षिकाओं का अवकाश रहेगा लेकिन जिउतिया व्रत या अहोई अष्टमी में से कोई एक अवकाश ही लिया जा सकता है। इस बात का शिक्षिकाएं अवश्य ध्यान रखें।

बेसिक शिक्षा अधिकारी रिद्धी पाण्डेय ने बताया कि जिउतिया व्रत /अहोई अष्टमी व्रत दोनों में से एक का अवकाश महिला शिक्षिकाओं को देय है। ध्यातव्य रहे कि जो भी महिला शिक्षिकायें कल दिनांक 6 अक्टूबर 2023 को जिउतिया व्रत के अवकाश पर रहेंगी उन्हें अहोई अष्टमी का अवकाश देय नहीं होगा। इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को पड़ रहा है।

Related Articles

AD
Back to top button