वाराणसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

गरीबों की दीपावली का उजाला बने चौबेपुर थाना प्रभारी 

स्थानीय थाना प्रभारी ने रविवार को गरीब व असहाय बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्हें मिठाई और मोमबत्ती केला और खेलने वाला बाल बांटकर दीपो के त्यौहार पर खुशियों का इजहार किया।

चौबेपुर/वाराणसी : स्थानीय थाना प्रभारी ने रविवार को गरीब व असहाय बच्चों के साथ दिवाली मनाई। उन्हें मिठाई और मोमबत्ती केला और खेलने वाला बाल बांटकर दीपो के त्यौहार पर खुशियों का इजहार किया।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

चौबेपुर प्रभारी ने स्थानीय बाजार के बांसफोर बस्ती सहित क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक असहाय एवं ग़रीब परिवारों में जाकर मिठाई और मोमबत्ती के साथ उपहार बांटकर उनके साथ दीपावली का त्यौहार धूम धाम से मनाया।पुलिस के हाथों मिठाई व दिवाली के सामान पाने के बाद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली।

AD DIPENDRA
विज्ञापन

वही पुलिसकर्मियों द्वारा बच्चों को सहर्ष मिठाई बांटकर उनकी खुशियों को बढ़ाने की कोशिश की गयी।इस दौरान थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि ग़रीब एवं असहाय बस्तियों के बच्चों को त्यौहार पर मिठाई बांटकर उन्हें खुशहाली देने का कार्य किया जा रहा है। क्योंकि हम पुलिसकर्मी अपने परिवार से दूर होने के कारण इस त्यौहार का आनंद नहीं ले पाते हैं।

AD POST

इसलिए हम सभी लोगों ने इस त्यौहार को गरीब व असहाय लोगों के बीच जाकर मनाने का प्रयास कर रहे हैं और अपने त्यौहार को सकुशल मनाने के काम में लगे हैं, जिससे गरीब बच्चों की चेहरे पर इस त्यौहार की खुशी देखने को मिल रही है उक्त अवसर पर पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button