कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अलग- अलग रोगों से पीड़ित करीब 500 मरीजों को मिला उत्तम उपचार

पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 500 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा कर उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई।

ब्रजेंद्र तिवारी, पुखरायां। पुखरायां कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अलग अलग रोग से पीड़ित करीब 500 मरीजों का उपचार मौजूद डॉक्टरों द्वारा कर उन्हे निशुल्क दवा वितरित की गई। इस अवसर पर चिकित्साधीक्षक द्वारा लोगों को बीमारी से बचाव के महत्त्वपूर्ण टिप्स भी दिए गए।शनिवार को कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अलग अलग बीमारी से पीड़ित करीब 500 मरीजों का उपचार वहां मौजूद चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान,डॉक्टर गोविंद प्रसाद व डॉक्टर राजवीर सिंह की देखरेख में किया गया।

 

चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान ने बताया कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाधिक वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार चिकित्सकों द्वारा किया गया।वहीं मौसम परिवर्तन के चलते खांसी,जुकाम पीड़ित मरीजों की संख्या में भी कुछ इजाफा हुआ है।साथ ही स्वास्थ्य केंद्र में एलर्जी,पेट की बीमारी सहित अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों ने भी अपना उपचार कराया।इस अवसर पर मरीजों की एएनसी,पीएनसी, सीबीसी,एमपी,शुगर इत्यादि बीमारियो की जांच भी की गई।चिकित्साधीक्षक डॉ अनूप सचान ने लोगों को मौसम परिवर्तन के चलते बीमारी के प्रति एहतियात बरतने की सलाह दी।

IMG 20231119 WA0004

गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलने,रात्रि के समय फुल आस्तीन के कपड़े पहनने,मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर जांच उपरांत ही दवा का सेवन करने की बात कही।इस मौके पर एल टी जयहिंद,पवन,सोनम,रमेश आदि मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button