उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूजलखनऊ

छुट्टी के बाद भी स्कूल में रुकेंगे गुरू जी, 15 मिनट लेट होने पर कट जाएगा पूरे दिन का वेतन

बेसिक स्कूलों में अब शिक्षकों की दोनो समय हाजिरी लगेगी। सुबह 15 मिनट देर से पहुंचने की दशा में उनका पूरे दिन का वेतन कट जाएगा। छुट्टी के बाद भी हाजिरी के बाद 15 मिनट बाद तक स्कूल में रुकना पड़ेगा। प्रदेश के 7 जिलों में नई व्यवस्था 20 नवंबर से लागू हो जाएगी।

लखनऊ/ कानपुर देहात। बेसिक स्कूलों में अब शिक्षकों की दोनो समय हाजिरी लगेगी। सुबह 15 मिनट देर से पहुंचने की दशा में उनका पूरे दिन का वेतन कट जाएगा। छुट्टी के बाद भी हाजिरी के बाद 15 मिनट बाद तक स्कूल में रुकना पड़ेगा। प्रदेश के 7 जिलों में नई व्यवस्था 20 नवंबर से लागू हो जाएगी। दिसंबर से पूरे प्रदेश के सभी जनपदों में यह व्यवस्था प्रभावी होगी। इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षक संगठनों ने नई व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए विरोध का ऐलान कर दिया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद की ओर से 10 नवंबर को जारी पत्र में बेसिक स्कूलों की पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन के निर्देश जारी किए हैं। पत्र में टाइम एंड मोशन स्टडी के आधार पर शैक्षिक कार्यों के लिए समय अवधि एवं अन्य कार्यों के साथ-साथ विद्यालय स्तर पर प्रयोग की जानी वाली 12 पंजिकाओं को डिजिटाइजेशन के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी विद्यालयों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। प्रेरणा पोर्टल पर स्कूल की उपस्थिति पंजिका, प्रवेश पंजिका, कक्षावार छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम पंजिका, समेकित निशुल्क सामग्री वितरण पंजिका, स्टाक पंजिका का अपलोड कर आनलाइन ही पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा।

हाजिरी के लिए 15 मिनट खुलेगा पोर्टल-

नई व्यवस्था के तहत प्रेरणा पोर्टल पर सर्दियों में पौने नौ बजे से 9 बजे तक तथा ग्रीष्म ऋतु एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह पौने आठ बजे से 8 बजे तक पोर्टल खुलेगा। इसी तरह छुट्टी के बाद सवा दो बजे से ढाई बजे तथा सर्दियों में शाम सवा तीन से साढ़े तीन बजे तक पोर्टल पर हाजिरी लगेगी। इसके बाद पोर्टल काम करना बंद कर देगा। एमडीएम का भी विवरण दोपहर 12 से 12.30 बजे तक दर्ज हो सकेगा।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button