उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डीजे देखने गई 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 

जोगिया थानाक्षेत्र के कठही गाँव मे 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। पूरा मामला बीती शाम का है जब गांव में छठ पूजा में लगे डीजे देखने गई 4 साल की लड़की को गाँव का एक युवक बहला फुसलाकर सरकारी स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ दरिंदगी कर दी।

एजेंसी, सिद्धार्थनगर : जोगिया थानाक्षेत्र के कठही गाँव मे 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। पूरा मामला बीती शाम का है जब गांव में छठ पूजा में लगे डीजे देखने गई 4 साल की लड़की को गाँव का एक युवक बहला फुसलाकर सरकारी स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ दरिंदगी कर दी।

AD SADHANA

जिसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर जाकर घटना के बारे में घरवालो को बताया। बच्ची के गुप्तांग से खून बह रहा था जिसे देख परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुचे साथ ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे NICU वार्ड में भर्ती किया गया है जंहा लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। वही पुलिस ने इस मामले को लेकर पीड़िता के पिता की तहरीर पर जोगिया थाने में आरोपी राजकपूर के खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही में जुट गई है ।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button