उत्तरप्रदेश

नौकरशाही के भरोसे ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाएगी सरकार : शिवपाल यादव

शिवपाल यादव ने सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि नौकरशाही के भरोसे ज्यादा दिनों तक सरकार नहीं चलेगी.

दरअसल, शिवपाल यादव आज राजधानी में एक अस्पताल के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे. इस अस्पताल की एमडी उनकी डॉक्टर बेटी हैं. किसान बिल को लेकर भी शिवपाल यादव ने सरकार पर निशाना साधा. शिवपाल यादव ने कहा कि किसानों को समर्थन मूल्य मिलना चाहिए. हालांकि, यह समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है. आज किसान बिजली की बढ़ी कीमतों, डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से परेशान हैं.

सरकार आगे सफल नहीं हो पाएगी

शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है. सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए. साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यह सरकार नौकरशाही के भरोसे चल रही है. अगर यही स्थिति रही तो यह सरकार आगे सफल नहीं हो पाएगी. शिवपाल यादव ने यह भी दावा किया कि 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सरकार में शामिल रहेगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button