कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

जीवन बीमा जिन्दगी के साथ भी जिन्दगी के बाद भी : डीपी सिंह शाखा प्रबंधक 

भारतीय जीवन बीमा निगम पुखरायां शाखा के प्रबंधक डी पी सिंह ने कहा है कि जीवन बीमा निगम के द्वारा ली गई पॉलिसी व्यक्ति के जीवन में छतरी की तरह काम करती है और इस काम में अभिकर्ताओं का महत्वपूर्ण स्थान है।

Story Highlights
  • अभिकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां : भारतीय जीवन बीमा निगम पुखरायां शाखा के प्रबंधक डी पी सिंह ने कहा है कि जीवन बीमा निगम के द्वारा ली गई पॉलिसी व्यक्ति के जीवन में छतरी की तरह काम करती है और इस काम में अभिकर्ताओं का महत्वपूर्ण स्थान है।श्री सिंह वरिष्ठ विकास अधिकारी वीसी मिश्रा एवं अशोक यादव के अभिकर्ताओं को बीमा संगठन की अद्यतन जानकारी से अपडेट करने हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उल्लेखनीय है कि शाखा क्षेत्र के गुलजारीलाल गेस्ट हाउस पुखरायां में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने जीवन उत्सव नमक नवीन पालिसी के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अभिकर्ताओं को अनेक प्रेरणादायक घोषणाओं के विषय में घोषणा की।

photo 14 1 5

इस अवसर पर प्रदीप राठौर, कोमल सिंह, राजा सिंह, हरसहाय बाबू,गोपाल अग्रवाल, नीलम,सीमा,किरन,राजेश कुमार, राकेश,अवधेश कुमार पाल,ओम प्रकाश, रामेन्द्र,विवेक यादव, अशोक कुमार, मृदुल कुमार, महेंद्र कुमार, जगदीश सिंह, जय सिंह, अजीत सिंह, श्याम सुंदर, हरपाल सिंह आदि अभिकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में शामिल हुए जिनमें सराहनीय काम करने वाले  अभिकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर पत्रकार सुशील त्रिवेदी ने शाखा प्रबंधक श्री सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया।

Related Articles

AD
Back to top button