कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

नवाकांत समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को कंबल वितरित किए गए

भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर,पुखरायां तथा मऊ खास में शुक्रवार को भीषण ठंड व शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को नवाकांत समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को कंबल वितरित किए गए।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर,पुखरायां तथा मऊ खास में शुक्रवार को भीषण ठंड व शीतलहर को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को नवाकांत समिति द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को कंबल वितरित किए गए।इस अवसर पर क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से भी असहाय तथा लाचारो की मदद करने की अपील की गई।बताते चलें कि उत्तर भारत समेत समूचे उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का कहर जारी है।

जरूरी कार्यों को छोड़कर लोग घर से बाहर निकलने में परहेज करते नजर आ रहे हैं।शासन,प्रशासन के साथ साथ समाजसेवी संस्थाओं ने भी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ठंड से बचाने की कवायद शुरू कर दी है।इसी क्रम में कानपुर देहात की भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के देवीपुर,पुखरायां तथा मऊखास में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया गया।इस अवसर पर नवकांत समिति द्वारा करीब 300  जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए समिति के हरि ओम त्यागी ने कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुन्य कार्य है।इससे बढ़कर कोई दूसरा पुण्य नहीं है।

photo 27 1 6

उन्होंने क्षेत्र के आर्थिक रूप से संपन्न लोगों से भी असहाय तथा लाचारो की मदद करने की अपील की।समिति की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि समिति भारत देश के कई राज्यों में सोशल वर्क का कार्य कर रही है।समिति द्वारा जरूरतमंदों को बिजली,पानी,शिक्षा,सिलाई प्रशिक्षण केंद्र,कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र,वोकेशनल ट्रेनिंग इत्यादि सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है।यह सम्पूर्ण कार्य समिति के संचालक कांतिलाल जी के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।इस मौके पर जिला मैनेजर रामकिशन,विश्वदीप,अमन गौतम,सुमित्रा,संदीप कुमार,रीना देवी,रामखिलावन,गुड्डी देवी,वीरेंद्र कुमार,रामपाल,आरती,पूजा, अंजनी कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button