कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

फर्जी नायब तहसीलदार बनकर युवक ने लिया असली ऐशोआराम का मजा, पढ़े खबर  

जनपद प्रशासन की लापरवाही का एक नमूना उस समय देखने को मिला जब जनपद मुख्यालय से 200 मीटर दूर स्थित सर्किट हाउस में एक युवक अपने को नवचयनित नायब तहसीलदार बताकर एक दो दिन नहीं पूरे एक सप्ताह तक ऐश करता रहा और स्थानीय पुलिस प्रशासन बेखबर रहा हालाँकि किसी प्रकार वह पूछताछ के दायरे में आ गया और पकड़ा गया.

Story Highlights
  • जिला प्रशासन की लापरवाही का उठाया जमकर फायदा, युवक ने अपने को बताया प्रशासनिक अधिकारी
  • एक सप्ताह डाक बंगले में किया ऐश, वह भी सरकारी खर्च पर 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : जनपद प्रशासन की लापरवाही का एक नमूना उस समय देखने को मिला जब जनपद मुख्यालय से 200 मीटर दूर स्थित सर्किट हाउस में एक युवक अपने को नवचयनित नायब तहसीलदार बताकर एक दो दिन नहीं पूरे एक सप्ताह तक ऐश करता रहा और स्थानीय पुलिस प्रशासन बेखबर रहा हालाँकि किसी प्रकार वह पूछताछ के दायरे में आ गया और पकड़ा गया.

PHOTO 1 1 2
जानकरी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक

जिसमें उसका नाम रोहित कुमार पुत्र अनिल कुमार निवासी मलाका ढकौली थाना राधानगर जनपद फतेहपुर बताया गया इस आशय की सूचना जनपद मुख्यालय अकबरपुर के नायब तहसीलदार रवीन्द्र कुमार मिश्र ने प्रशासन को दी है और उसी के आधार पर अकबरपुर कोतवाली में अपराध संख्या 005 / 2024 धारा 170 / 420 पर अभियोग पंजीकृत कर पूछताछ चल रही है। कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।आरोपी से पुंछतांछ की जा रही है।अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी। कानपुर देहात जनपद में पकड़े गए फर्जी नायब तहसीलदार के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सप्ताह भर से सर्किट हाऊस मे आवासित होकर सरकारी ब्यवस्था का लाभ ले रहा था। बडे अधिकारी भी फर्जी वाडे को नही पहचान सके।

 

Related Articles

AD
Back to top button