कानपुरउत्तरप्रदेश

अपर श्रम आयुक्त सौम्या ने लापरवाही करने वाले कर्मचारीयों के वेतन रोकने के दिए निर्देश

अपर श्रम आयुक्त उ0 प्र0 श्रीमती सौम्या पांडे  द्वारा अपर श्रम आयुक्त कार्यालय, कानपुर क्षेत्र का औचक  निरीक्षण किया गयाl निरीक्षण के दौरान बहुत सी खामियां एवं कमियां पाई गई, जिससे कार्यालय में अधिकारीयो एवं कर्मचारियों के बीच आफरी तफरी का माहौल हो गया।

Story Highlights
  • अपर श्रम आयुक्त सौम्या पाण्डेय ने किया अपर श्रम आयुक्त कार्यालय कानपुर क्षेत्र का औचक निरीक्षण

कानपुर : अपर श्रम आयुक्त उ0 प्र0 श्रीमती सौम्या पांडे  द्वारा अपर श्रम आयुक्त कार्यालय, कानपुर क्षेत्र का औचक  निरीक्षण किया गयाl निरीक्षण के दौरान बहुत सी खामियां एवं कमियां पाई गई, जिससे कार्यालय में अधिकारीयो एवं कर्मचारियों के बीच आफरी तफरी का माहौल हो गया।

कार्यालय में अत्यधिक गंदगी एवं  फाइलों का रख-रखाव भी बहुत ही ज्यादा खराब पाया गया| अपर श्रम आयुक्त महोदया ने अलमारियो को खोलकर देखा तो उनमें सही ढंग से फाइलों का रखरखाव नहीं पाया गया साथ ही अलमारियां बहुत ही जर्जर अवस्था में पाई गई,  जिस पर श्रीमती पाण्डेय द्वारा अपर श्रम आयुक्त, कानपुर क्षेत्र को जल्द से जल्द सफाई करवाने व फाइलों का सही से रख-रखाव करने हेतु निर्देशित किया गया।

अपर श्रम आयुक्त महोदया द्वारा श्रम परिवर्तन अधिकारियों के कार्यो का भी निरिक्षण किया गया, इस दौरान उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियो को दिए गये लक्ष्यों के सापेक्ष किये गये कार्यो की प्रगति पर कभी रोष व्यक्त किया| शासकीय कार्य संतोषजनक न होने के कारण संबंधित श्रम परिवर्तन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनका वेतन अग्रिम आदेशों तक रोके जाने के सख्त निर्देश दिए।

Related Articles

AD
Back to top button