कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अटेवा का पेंशन संवैधानिक मार्च गुरुवार को 

पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर 25 जनवरी 2024 को पूरे प्रदेश में पेंशन संवैधानिक मार्च आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद कानपुर देहात में भी गुरुवार दोपहर 2 बजे से यह मार्च आयोजित किया जाएगा।

Story Highlights
  • ऑनलाइन बैठक कर बनी रणनीति     
कानपुर देहात। पुरानी पेंशन बहाली मंच अटेवा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देश पर 25 जनवरी 2024 को पूरे प्रदेश में पेंशन संवैधानिक मार्च आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद कानपुर देहात में भी गुरुवार दोपहर 2 बजे से यह मार्च आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला संयोजक प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि दोपहर 2 बजे हजारों की संख्या में पेंशन विहीन शिक्षक और कर्मचारी अकबरपुर इंटर कॉलेज में एकत्रित होकर ओवर ब्रिज अंडर पास होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर माती प्रस्थान करेंगे।
महामंत्री प्रताप भानु सिंह गौर ने बुधवार को ऑनलाइन बैठक कर सभी  ब्लॉक संयोजक, जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों तथा पेंशन विहीन साथियों को बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित अटेवा पेंशन बचाओ  संवैधानिक मार्च में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। जिला कोषाध्यक्ष अखिलेश पाल ने कहा कि वर्ष 2024 पेंशन आंदोलन का महत्वपूर्ण वर्ष है इस वर्ष देश की सबसे बड़ी पंचायत अर्थात लोकसभा का चुनाव होना है इस वर्ष अपनी ताकत दिखाकर हम सब पेंशन आंदोलन में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर सकते है जिला प्रवक्ता अनंत त्रिवेदी ने अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों कर्मचारियों से प्रतिभाग करने की अपील की।

Related Articles

AD
Back to top button