कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

मूसानगर पुलिस ने 26 लाख की अवैध शराब सहित एक को दबोचा

मूसानगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बरामदगी व अपराधों की रोकथाम हेतु कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक डीसीएम में लदी करीब 26 लाख रुपए की कुल 301 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

Story Highlights
  • डीसीएम में लदी थी 301 पेटी अवैध अंग्रेजी  शराब
  • अवैध शराब बरामदगी व अपराध नियंत्रण की दिशा में कानपुर देहात पुलिस को मिली एक और सफलता

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। मूसानगर थाना पुलिस ने अवैध शराब बरामदगी व अपराधों की रोकथाम हेतु कार्यवाही करते हुए मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक डीसीएम में लदी करीब 26 लाख रुपए की कुल 301 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की है।

photo 5 1 12

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह व पुलिस महानिरीक्षक रेंज कानपुर जोगेंद्र कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात बीबीजीटीएस मूर्ति के कुशल निर्देशन में अपराध नियंत्रण व अवैध शराब बरामदगी अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना मूसानगर पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर एक डीसीएम में लदी 301 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब ओल्ड मंक कुल 2709 लीटर जिसमें 194 पेटी क्वार्टर,85 पेटी हाफ बोतल व 22 पेटी फुल बोतल बरामद कर आरोपी हमीरपुर जनपद के ललपुरा थानांतर्गत पौंथिया निवासी राहुल पटेल पुत्र रामबाबू को थाना क्षेत्र के पथार गांव पुलिया से धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

थाना प्रभारी अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button