कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अमरौधा : नवविवाहिता ने ग्रह कलेश के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी एक 25 वर्षीय नवविवाहिता ने बुधवार दोपहर ग्रह कलेश के चलते फांसी लगा ली।उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी एक 25 वर्षीय नवविवाहिता ने बुधवार दोपहर ग्रह कलेश के चलते फांसी लगा ली।उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा की विधिक कार्यवाही की है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अमरौधा कस्बा निवासी मोनू उर्फ अरुण कुमार की 25 वर्षीय नवविवाहित पत्नी वर्षा ने बुधवार दोपहर घरेलू कलह के चलते फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी होने पर परिजन आनन फानन में उसे उपचार हेतु पुखरायां सीएचसी लेकर गए।जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर कोतवाल अंजन सिंह,चौकी प्रभारी कौशल किशोर मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।

तत्पश्चात शव के पंचनामा की विधिक कार्यवाही की गई।मृतका की अभी गत वर्ष ही शादी हुई थी।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।कोतवाल अंजन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का है।विधिक कार्यवाही की गई है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button