झांसीउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बोरी में एक महिला की मिली लाश, मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई  

झांसी में रविवार को बोरी में एक महिला की लाश मिली है।जंगल के अंदर नाले में बोरी को फेंका गया था।मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसके हांथ पर अंग्रेजी में राजकुमार गुदा है। आशंका है कि महिला के सिर में चोट मारकर हत्या की गई है।फिर शव को ठिकाने लगाया गया है।

ब्रजेन्द्र तिवारी, पुखरायां/झांसी। झांसी में रविवार को बोरी में एक महिला की लाश मिली है।जंगल के अंदर नाले में बोरी को फेंका गया था।मृतिका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।उसके हांथ पर अंग्रेजी में राजकुमार गुदा है। आशंका है कि महिला के सिर में चोट मारकर हत्या की गई है।फिर शव को ठिकाने लगाया गया है।पूरा मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी आर ओ प्लांट के पास जंगल का है।शव की पहचान के लिए महिला की फोटो सभी थानों और लोगों को भेजी जा रही है।दोपहर को कुछ लोग आर ओ प्लांट के पास जंगल में जानवर चरा रहे थे।तभी उनको सफेद रंग की बोरी में महिला की लाश नजर आई।इस पर प्रेम नगर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर प्रेमनगर थाना प्रभारी,एस पी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।शव को नाले से बाहर निकाला गया।महिला के सिर के चोट बताई जा रही है।

काफी प्रयास के बाद महिला की पहचान नहीं हो पाई है।महिला की उम्र करीब 50 साल है।दाहिने हांथ में अंग्रेजी में राजकुमार नाम गुदा है जबकि बांए हाथ में अंग्रेजी में एस और स्टार गुदा है।महिला ने पीले रंग की साड़ी व काले रंग का स्वेटर पहन रखा है।थाना पुलिस मृतिका की पहचान कराने और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।घटना के बाद पुलिस पूरी तरह एक्टिव हो गई है।जंगल की ओर जाने वाली सभी रास्तों की सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।इसके अलावा एक टीम को घटनास्थल पर ही बैठाया गया है।साथ ही संदिग्धों से पूंछतांछ की जा रही है।मामले में एस पी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि बोरी के अंदर एक महिला का  शव मिला है।इसे फेंका गया है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मृतिका के पहचान कराने के प्रयास कराए जा रहे हैं।हत्या की आशंका है।पोस्टमार्टम के पश्चात ही मृत्यु के असली कारणों का पता लग सकेगा।

AMAN YATRA
Author: AMAN YATRA

SABSE PAHLE


Discover more from अमन यात्रा

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Related Articles

AD
Back to top button