उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

राज्य कर्मियों को को जल्द मिलेगा बढ़ा महंगाई भत्ता, केंद्र का नोटिफिकेशन आते ही होगी कार्यवाही

होली से पहले योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनका महंगाई भत्‍ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता लागू होगा। योगी सरकार के इस फैसले से 10 लाख राज्‍य कर्मचारियों और आठ लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा

कानपुर देहात। होली से पहले योगी आदित्‍यनाथ ने यूपी के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इनका महंगाई भत्‍ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है। जनवरी 2024 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता लागू होगा। योगी सरकार के इस फैसले से 10 लाख राज्‍य कर्मचारियों और आठ लाख शिक्षकों को लाभ मिलेगा। जल्‍द ही इसका औपचारिक आदेश जारी होने की संभावना है। योगी सरकार ने 12 लाख पेंशनरों को भी महंगाई भत्‍ते में चार फीसदी बढ़ोत्‍तरी का लाभ देने का फैसला किया है। चार फीसदी बढ़ोत्‍तरी के साथ डीए 50 फीसदी हो जाएगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बढ़ोत्‍तरी से राज्‍य के खजाने पर करीब 314 करोड़ रुपए का अतिरिक्‍त भार आएगा।

मिली जानकारी के अनुसार यूपी सरकार के वित्‍त विभाग ने डीए बढ़ोत्‍तरी को स्‍वीकृति दे दी है। केंद्र के आदेश के बाद जल्‍द ही इस सम्‍बन्‍ध में औपचारिक आदेश जारी हो जाएगा। बता दें कि केंद्र सरकार ने हाल ही में केंद्रीय कर्मचारियों का डीए चार फीसदी बढ़ा दिया था। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद से ही उम्‍मीद जताई जा रही थी कि राज्‍य सरकार भी जल्‍द ही कर्मचारियों के डीए में बढ़ोत्‍तरी कर सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जनवरी से देय महंगाई भत्‍ते में चार प्रतिशत बढ़ोत्‍तरी का लाभ मिलेगा।केंद्र सरकार ने पिछले हफ्ते चार फीसदी महंगाई भत्ता देने का एलान किया था। राज्य सरकार केंद्र के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रही है। आदेश आते ही इस पर कार्यवाही करने की तैयारी है। चार फीसदी की वृद्धि से महंगाई भत्ता 50 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ करीब 11.5 लाख कर्मचारियों, 8 लाख शिक्षकों और 15.5 लाख पेंशनरों को मिलेगा।

Related Articles

AD
Back to top button