अपना जनपदउत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसवल रावत गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने बुधवार रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के बरामदे के कुंडे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

पुखरायां।रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रसवल रावत गांव निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने बुधवार रात्रि अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के बरामदे के कुंडे में चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रसवल रावत गांव निवासी गुड्डू कुमार पुत्र पुत्तीलाल उम्र करीब 22 वर्ष ने बुधवार रात अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के बरामदे के कुंडे में चुन्नी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक की मृत्यु फांसी लगाने से हुई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button