उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

युवक ने अज्ञात कारणों के चलते लगाई फांसी,पुलिस जांच पड़ताल में जुटी

डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहारघाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बलाई बुजुर्ग निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है

पुखरायां।डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहारघाट चौकी क्षेत्र के अंतर्गत बलाई बुजुर्ग निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार थाना क्षेत्र के बिहारघाट चौकी के अंतर्गत बलाई बुजुर्ग निवासी धीरेंद्र कुमार पुत्र स्वर्गीय राम प्रताप उम्र करीब 22 वर्ष ने मंगलवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते खेत के पास बबूल के पेड़ में फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया तथा सूचना थाना पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की।तत्पश्चात शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फांसी का है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।जांचकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

AD
Back to top button